पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नासिरदा देवली मार्ग एक घंटे जाम

नासिरदा-देवली मार्ग एक घंटे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नासिरदा | नासिरदाउपतहसील क्षेत्र में एक माह से चल रही यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने शनिवार को नासिरदा-देवली मार्ग जाम कर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। बीजवाड़ गांव में टाक ट्रेडर्स के यहां पर 850 कट्टे, शुभम् खाद बीज भंडार पर 400, मंजू खाद बीज भंडार बालाजी पर 420 यूरिया के कट्टे गोदामों में पड़े हैं। इसके बावजूद कृषि विभाग इनका वितरण नहीं करवा रहा है, जिससे किसानों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। खाद वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को नासिरदा-देवली मार्ग पर पत्थर झाडिय़ां लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे नासिरदा चौकी के पुलिसकर्मी बद्रीलाल जाट ने किसानों को समझाकर खुलवाने का प्रयास किया, मगर किसान नहीं माने। बाद में कृषि विभाग दूनी के सहायक उपनिदेशक कैलाश मेघवंशी टोंक कृषि विस्तार निदेशक निरंजन सिंह राठौड़ को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने फोन पर ही जानकारी देते हुए बताया कि रामथला, नासिरदा, थांवला में यूरिया खाद के और ट्रक आने बाकी है। जिनके आते ही सभी जगह यूरिया खाद की पर्याप्त सप्लाई होने की उम्मीद है। सोमवार तक सभी जगह खाद का वितरण करवा दिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।

नासिरदा. खादवितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने नासिरदा-देवली मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।