- Hindi News
- दो दुकानों के शटर तोड़े लाखों का माल चोरी
दो दुकानों के शटर तोड़े लाखों का माल चोरी
शहरमें अलग-अलग जगह दो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों से चोर सामान सहित लाखों रुपए के तांबे के वायर और नकदी साफ कर ले गए। पिछले कुछ माह से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इस प्रकार से चोरी हो रही है। चोर ताला तोड़ने की बजाए शटर को तोड़कर एवं कुंदी काटकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात शबीलशाह पुलिस चौकी के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर वहां से करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक की चोरी कर ले गए। गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के मालिक सुनील अरोड़ा ने बताया कि सुबह आसपास के लोगों ने सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है तथा दुकान खुली है। दुकान पहुंचे तो वहां से करीब 150 किलो तांबा का फिटिंग वायर, पानी गर्म करने की राड आदि एवं 20 हजार रुपए नकद ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर चोरी के बारे में जांच पड़ताल की।
दूसरी वारदात कंकाली माता रोड के आगे एक अन्य इलेक्ट्रिक की दुकान में हुई। चोर दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा कॉपर वायर बंडल सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान ले गए। करीब दो लाख का सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाल शीशराम मीणा मय जाब्ते के पहुंचे। चोरी की बढ़ती वारदातों पर मनीष तोषनीवाल एवं अन्य लोगों ने पुलिस से शिकायत की तथा चोरी की वारदातों पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। शहर के लोगों ने पुलिस गश्त तेज करने की भी मांग की।
टोंक . कंकालीमाता मोड़ पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान का शटर तोड़कर की गई चोरी।