- Hindi News
- स्नातक भ्ूगोल स्वयंपाठी की परीक्षाएं शुरू होंगी
स्नातक भ्ूगोल स्वयंपाठी की परीक्षाएं शुरू होंगी
स्नातक भ्ूगोल स्वयंपाठी की परीक्षाएं शुरू होंगी
देवली|एमडीएसविश्वविद्यालय परीक्षा 2015 में स्नातक स्तर पर भूगोल के स्वयंपाठी विद्याथिर्यांे की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक होंगी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ललिता मलिंदा ने बताया कि प्रायोगिक कार्य हेतु महाविद्यालय परीक्षा शुल्क रसीद लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों। सभी स्वयं पाठी परीक्षार्थी नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहेंगे।
उर्दूशोध सम्मेलन
टोंक|राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय के उर्दू विभाग की ओर से एक शोध सम्मेलन सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिरोज अहमद, राजस्थानी एवं दकनी उर्दू एक तुलनात्मक अध्ययन पर एवं राजस्थान में उर्दू शोध के मूल स्त्रोत पर पत्रवाचन एवं चर्चा होगी। उर्दू विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अरशद हसन ने बताया कि सेमिनार में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की डा. सुरैय्या खानम, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के डा. मोहम्मद हुसैन, राजकीय महाविद्यालय चूरु के डाॅ. एहतेशाम अब्बासी हैदरी, राजकीय महाविद्यालय कोटा की डा. नादेरा खातून भाग लेंगी।
भामाशाहशिविर
पचेवर|राज्यसरकार का बहुआयामी भामाशाह शिविर सोमवार से क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारली मलिकपुर के राजीगांधी भवन में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ग्राम सचिव रामअवतार पारीक ने दी।