पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरि स्मरण कार्यक्रम में िदया संदेश

हरि स्मरण कार्यक्रम में िदया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतगुरमीत राम रहीम शिष्यों का हरि स्मरण कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड में आयोजित हुआ जिसमें साध संगत, राजनीतिज्ञ विग के अजय सिंह सोलंकी, विजय सिंह, नीलेश सोनी ने गुरू संदेश सुनाया।

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को गुरू जी की फिल्म मैसेज ऑफ गॉड रिलीज होगी जिसमें युवा पीढ़ी की बढ़ती हुई नशे की आदतें, मानवता के 105 कार्य, सफाई अभियान, वृक्षारोपण, वेश्याओं की शादी सहित अन्य सत्कर्म फिल्माए गए हैं। इस अवसर पर मदनलाल इंसा, भंवर लाल गुर्जर, गिर्राज सिंह, मोहन गुर्जर, शिवजी राम मीणा, लादूराम जाट, रमा चौधरी, हंसा मीणा, बाबू लाल मीणा, मदन गोमेज सहित अन्य उपस्थित हुए।

नाकेश्वरमहादेव मेला 21 को

सिरस| नाकेश्वरमहादेव मेला समिति की बैठक रविवार की दोपहर मंदिर प्रागंण में समिति के अध्यक्ष रवि पारीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 21 दिसम्बर को नाकेश्वर महादेव मेला का आयोजन किया जाएगा।