- Hindi News
- पेंशनर अपने ज्ञान एवं अनुभव से समाज को बेहतर बनाएं
पेंशनर अपने ज्ञान एवं अनुभव से समाज को बेहतर बनाएं
राजस्थानपेंशनर समाज जिला शाखा की ओर से रविवार को पुरानी टोंक जैन नसिया पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से आए वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। समारोह में 75 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीएम नंद किशोर स्वर्णकार ने पेंशनर्स समाज की प्रशंसा करते हुए उनके अनुभव से सीखे लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बजरंग लाल उपाध्याय ने सांसों का क्या भरोसा, रुक जाए कब कहां पर..गीत सुनाया। वहीं समाज के लोगों ने जो ज्ञान अर्जित किया है उसे ओर में बांटने एवं अपने अनुभव से समाज को खुबसूरत बनाने पर जोर दिया। एकता भाईचारे के साथ आगे बढने के लिए भी प्रेरित किया गया। हकीम बुकरात अहमद ने कहा कि पेंशनर समाज को दवाए एवं सुविधाएं पूरी नहीं मिलने की शिकायत रहती है। इसी प्रकार कई अन्य समस्याओं को भी पेंशनर समाज के लोगों ने व्यक्त किए। साथ ही आगे भी अपनी रचनात्मक भूमिका के साथ जीवन जीने की शिक्षा दी।
इस मौके पर रिटायर्ड आईएएस शिवजीराम प्रतिहार, डा. जेसी गहलोत, नन्ने खा जिगर, साहबजादा शौकत अली खां, प्रहलाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप पंवार बृज बिहारी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रतापमल रणवाल, बजरंग लाल शर्मा, अब्दुल रहमान, प्रहलाद राम नीमावत, मणिकांत गर्ग आदि भी मौजूद थे।
नहींआए सांसद-िवधायक
इसकार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन वह किसी कार्य में व्यस्त होने से नहीं पहुंच पाए। उनका वरिष्ठ नागरिकों ने काफी इंतजार भी किया। लेकिन उनके नहीं आने पर कार्यक्रम शुरू कर करीब 3 सौ अधिक वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा भोज का भी आयोजन किया।
आवासीयमें व्यवसायिक उपयोग से समस्याएं बढी़ं
टोंक| हाउसिंगबोर्ड कालोनी में व्यवसायिक क्षेत्र अलग होने के बावजूद भी आवासीय क्षेत्र में दुकानें सहित कई प्रतिष्ठान निरंतर खुलने से कई लोगों के समक्ष समस्याएं भी खड़ी होने लगी है लेकिन लंबे समय से इसपर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आवासीय कॉलोनी का धीरे धीरे व्यवसायीकरण होने लगा है। आवासीय कालोनी क्षेत्र की हर गली में दुकानें होने के साथ ही बड़े बड़े शोरूम सहित अन्य प्रतिष्ठान खोले जाने का सिलसिला भी जारी है।
इसके विरोध में भी कई बार शिकायतें की जाती रही है लेकिन निरंतर