पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को ज्यादा फसल उत्पादन की तकनीक िमलेगी

किसानों को ज्यादा फसल उत्पादन की तकनीक िमलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदसुखबीर जौनपुरिया ने रविवार को गांवडी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किसान सेवा केंद्र सह विलेज नॉलेज सेंटर भू-अभिलेख सूचना केंद्र का लोकार्पण तथा माध्यमिक विद्यालय में पांच कमरों के शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के विकास में हमारी सरकार योगदान दे रही है जिससे हर अंतिम व्यक्ति का विकास हो सके यही हमारा हमारी सरकार का ध्येय है।

विधायक राजेंद्र गुर्जर गांव के विकास के लिए विधायक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। समारोह में गांवडी सरपंच राजकंवर, घनश्याम गौत्तम, सीआर मिथलेश कंवर, आर.पी.धाकड़, जयसिंह मीणा, पदम बीजवाड़, शिव माहेश्वरी, रामकरण धाकड़, विकास अधिकारी देवली मोहन सिंह सोलंकी,गिरदावर सोहन लाल वर्मा, बीईओ प्रमोद वर्मा, पंचायत सचिव रतन शंकर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

टंकीका शिलान्यास

सांसदसुखबीर सिंह जौनपुरिया विधायक राजेंद्र गुर्जर ने राजमहल में जनता जल योजना में बनने वाली टंकी का शिलान्यास भी किया। इस दौरान राजमहल भाजपा इकाई अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, पूर्व सीआर दुर्गा लाल शर्मा, गोपी लाल गुर्जर, गोपाल वैष्णव, दुर्गा लाल कटारिया, प्रेम चंद जैन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने गांव की समस्याएं बताई। सांसद ने इसका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। लोगों ने उन्हें टोंक को रेल से जोड़ने का काम धीमा होने पर नाराजगी जताई तो उन्होंने इसके लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

राजमहल. गांवड़ीमें किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण शिलान्यास करते सांसद जौनापुरिया समारोह के दौरान उपस्थित ग्रामीण।