पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूबने की सूचना पर गहलोद घाट पर तलाश, नहीं मिल पाया शव

डूबने की सूचना पर गहलोद घाट पर तलाश, नहीं मिल पाया शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | बनासनदी के गहलोद घाट के रपटे पर तर्पण करने गए एक युवक के डूबने की सूचना पर गोताखोरों से उसकी तलाश कराई गई। काफला बाजार के पास के निवासी ग्वाला समाज के लोग बुधवार को गहलोद घाट पर श्राद तर्पण करने गए थे। तर्पण के बाद लौटे तो रामलाल नाम का युवक उनके साथ नहीं था। उसके डूबने की आशंका पर प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला पीपलू क्षेत्र का होने से पीपलू एसडीएम तहसीलदार को सूचना दी गई। उन्होंने ग्रामीणों गोताखोरों के मध्यम से तलाश कराई। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।