आज से अपना शहर दिखेगा साफ-सुथरा
स्वच्छभारत सप्ताह के तहत शहर को क्लीन करने के लिए नगर परिषद गुरुवार से अभियान चलाएगी। नगर परिषद के आयुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। एक सप्ताह में नगर परिषद अपने मौजूदा संसाधनों से सफाई करवाकर कचरा शहर से बाहर डलवाएगी। इसके लिए कार्यक्रम बनाया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त को दिए भाषण को पूर्ण एजेंडा माना गया है। इसके तहत राज्य सरकार के आदेशानुसार शहर टोंक के सभी 35 वार्डों में सफाई अभियान 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
शहर में इस वक्त हालत यह है कि भामाशाह कैम्प में अधिकारियों-कर्मचारियों के होने तथा संसाधन एवं सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण यहां के पार्क सहित कई बस्तियों में लंबे समय से सफाई नहीं हो पाई है। मुख्य बाजार सहित गली-मोहल्लों के चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। साथ ही सरकारी परिसरों के आसपास एवं अंदर भी सफाई पर ध्यान नहीं दिए जाने से समस्याएं बनी हुई हैं। ऐतिहासिक स्थलों के आसपास भी गंदगी फैली हुई है। सुनहरी कोठी, जामा मस्जिद, नेहरू पार्क, किदवई पार्क के अंदर एवं बाहर सहित शहर के चौराहों, सआदत अस्पताल के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं हुई है।
मदरसे भी दमकेंगे
कम हंै सफाईकर्मी
कब-कहां होगा काम
अभी ये हाल हैं शहर के
टोंक. सआदतअस्पताल के समीप फैली गंदगी।
टोंक. एसपीऑफिस के पास गंदगी कीचड़।
टोंक. कालीपलटन क्षेत्र में फैली गंदगी से लोगों का आना-जाना भी हो रहा है दुश्वार।