अग्रसेन महोत्सव में खनकाए डांडिया
टोंक | अग्रवालधर्मशाला में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत डांडिया नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एएसपी विनीत कुमार बंसल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष आत्माराम गोयल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समाज की बालिकाओं ने विभिन्न गीतों पर नृत्य पेश किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। शिक्षा समिति अध्यक्ष मणिकांत गर्ग, अग्रवाल समाज मंत्री श्यामलाल जैन, महेश बंसल, कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल, नागेश गुप्ता, राजेंद्र गोयल, सूरज सांवर वाले, राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अतुल सहित अग्रवाल समाज के कई महिला, पुरुष बच्चे मौजूद थे।
शोभायात्राआज : समाजअध्यक्ष आत्माराम गोयल ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:30 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 9:30 बजे अग्रसेन सर्किल पर झंडा रोहण किया जाएगा। शाम 6 बजे घंटाघर चौराहा से अग्रवाल धर्मशाला तक श्री अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 8 बजे समाज की साधारण सभा की बैठक होगी।
टोंक. डांडियानृत्य प्रतियोगिता में नृत्य करती बालिका।