- Hindi News
- टोंक | मदरलैंडचिल्ड्रंस एकेडमी में देश के पहले अंतरग्रहीय अभियान
टोंक | मदरलैंडचिल्ड्रंस एकेडमी में देश के पहले अंतरग्रहीय अभियान
टोंक | मदरलैंडचिल्ड्रंस एकेडमी में देश के पहले अंतरग्रहीय अभियान पर गए मंगल यान के मंगल की कक्षा में प्रवेश करने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। संस्था निदेशक कमलेश सिंगोदिया सहित अभी अध्यापकों बच्चों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल के छात्र-छात्राओं को मिठाई भी बांटी गई।
छात्राओंको दी कानूनी जानकारी
टोंक | राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य सरकार के सचल विधि सेवा केंद्र की ओर से विधिक सेवा कार्यक्रम राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मीरा चंद्रावत की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश जी.एल. चौधरी ने लोक अदालत, बाल विवाह से संबंधित जानकारी छात्राओं को दी गई तथा छात्राओं की निजी समस्याओं की कानूनी सलाह दी गई। इस अवसर उत्तम शर्मा, एडवोकेट अजय जोशी, व्याख्याता डॉ. जी.एल. जैन, डॉ. घनश्याम गुप्ता ने विचार प्रकट किए।
मदरलैंड में मनाया मंगल अंतरग्रहीय अभियान
न्यूज इनबॉक्स