पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

स्वच्छता सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरडॉ. टीना कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को स्वच्छ भारत सप्ताह के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें कलेक्टर ने 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत सड़क सफाई दिवस, स्कूल, कॉलेज स्वच्छता दिवस, अस्पताल स्वच्छता दिवस, समस्त संस्थाएं दिवस, स्टाल, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी दिवस, तालाबों, नालों नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राजकीय चिकित्सालयों, छात्रावासों, सब्जी मंडियों, बस स्टैंडों, रैन बसेरों आदि प्रमुख स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। बैठक में जिला स्तर के कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

भामाशाहशिविरों में सतर्कता से कार्य को दें अंजाम

टोंक | कलेक्टरडॉ. टीना कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर, ई-मित्र की मासिक समीक्षा, जनसुनवाई प्रकरणों की मासिक समीक्षा, लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी एवं सुनवाई के अधिकार अधिनियम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें कलेक्टर ने विभागों के अधिकारियों से लंबित पड़ी समस्याओं को वेबपोर्टल खुलवाकर अवलोकन कर समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली सहायक अभियंता दिनेश कनोजिया से शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई। एडीएम पुनर्वास बीसलपुर किशोर कुमार ने सीएमएचओ की डॉ. भूषण सालोदिया से एनआरएचएम के एक लंबित प्रकरण के बारे में जानकारी चाही तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे त्वरित, सुचारु अविलंब पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भामाशाह शिविरों में पूरी सतर्कता से कार्य करने, शिविर में शिविर प्रभारी समस्त स्टाफ पूरे समय उपस्थित रहने, भामाशाह कार्डों को बनाते समय किसी प्रकार की त्रुटी ना रहने, त्रुटियों को तत्काल सुधारने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम कमल सिंह यादव, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी भवानी सिंह शेखावत, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, उपखंडों के तहसीलदार, विकास अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

टोंक. कलेक्ट्रेटमें हुई समीक्षात्मक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देतीं कलेक्टर डॉ. टीना कुमार।