- Hindi News
- एसीबी में दर्ज परिवाद की जांच पर कमेटी गठित
एसीबी में दर्ज परिवाद की जांच पर कमेटी गठित
देवली | बीसलपुरपरियोजना में अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर राजकोष को करोड़ों की हानि पहुंचाने के एसीबी में दर्ज परिवाद की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। एसीबी में नगरपालिका के पूर्व पार्षद नवल जोशी की शिकायत पर परिवाद संख्या एच 13/6/14 दर्ज किया गया। संभागीय आयुक्त अजमेर से मिले जांच के आदेश पर अतिरिक्त कलेक्टर (पुनर्वास) एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना देवली से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन परिवादी ने परिवाद में वर्णित तथ्यों की जांच अन्य विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ अधिकारियों से करवाने का निवेदन किया गया। इस पर अतिरिक्त कलेक्टर (पुनर्वास) बीसलपुर परियोजना की अध्यक्षता में टीम गठित की है। इसमें दो सदस्य अधिशासी अभियंता (क्वालिटी कंट्रोल) सानिवि एवं अधिशासी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग टोंक को रखा है। टीम एक माह में जांच कर रिपोर्ट देगी।