गाय सामने आने पर बाइक गिरी, दो घायल
सड़कहादसे में बुधवार शाम को महिला पुरुष घायल हो गए। धौली (सवाई माधोपुर) निवासी तेजकरण जैन बाइक पर प|ी के साथ राजमहल से धौली जा रहा था। बंमोर रोड पर अचानक सामने गाय के जाने से हुई टक्कर में सुशीला घायल हो गई। तेजकरण के भी हाथ-पैरों में चोटें आईं हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस को सआदत अस्पताल ले जाया गया। एक अन्य हादसे में दूनी निवासी रमेश पुत्र मूलचंद हरिजन बाइक पर दौलता मोड़ से दूनी जा रहा था। सरोली मोड़ पर वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिसे दूनी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रैफर कर दिया।