- Hindi News
- पीपलू में 11 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर और लगाए
पीपलू में 11 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर और लगाए
जिलाशिक्षाधिकारी माध्यमिक टोंक ने बुधवार को आदेश जारी कर क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त पदों पर 11 शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाया है। राउमावि पीपलू में रामकिशन जाट को निमेड़ा से हिंदी, भंवरलाल जाट को बगड़वा से भूगोल, राउमावि रानोली में सूरज यादव को बनवाड़ा से हिंदी, राउमावि डारडातुर्की में शिवराज सिंह को बनवाड़ा से हिंदी, चतुर्भुज मीणा को मालीपुरा से इतिहास, राउमावि कठमाणा में ओमप्रकाश महावर को ढुंढिया से हिंदी, सेवाराम बुनकर को नयाटीला से भूगोल, राउमावि डोडवाड़ी में मोरपाल को ढुंढिया से संस्कृत, भैंरूलाल बैरवा को काशीपुरा से सामाजिक विज्ञान, राउमावि झिराना में अशोक सैनी को मालीपुरा से संस्कृत, परमेश योगी को मालीपुरा से इतिहास अध्ययन करवाने के लिए लगाया है।
मोबाइललौटाया (दूनी) : दूनी-मुगलानामार्ग पर मिले मोबाइल को संबंधित मालिक को लौटाकर एक जने ने ईमानदारी का परिचय दिया। गैरोली निवासी कमलेश वर्मा बुधवार को दूनी से गैरोली जा रहा था। रास्ते में उसका मोबाइल मुगलाना निवासी मुकेश शर्मा को मिल गया। मुकेश शर्मा ने मोबाइल मालिक को फोन देकर ईमानदारी का परिचय दिया।