- Hindi News
- अवैध बजरी खनन के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जुटे ग्रामीण
अवैध बजरी खनन के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जुटे ग्रामीण
बनासनदी में बजरी के अवैध खनन को रोकने तथा अवैध रूप से रॉयल्टी की आड़ में दो बार मजदूरी राशि वसूलने आरक्षित क्षेत्र में ठेकेदार की ओर से अवैध खनन करवाने के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
शिवलाल, कालूराम, रूपनारायण, रामप्रसाद, प्रभात, रमेश मेहरा, नाथू, पूरण, विनोद, मदन, रामजीलाल, रमेश, राकेश सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बनास नदी में मंडावरा गांव से चूली, बोरदा तक खनिज विभाग की ओर से गलत रूप से बिना खसरा नंबर के पट्टे जारी किए हैं। कुछ लोगों के तो पट्टे की कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग ने कहीं भी सीमांकन नहीं करवाया है। इसके बावजूद ठेकेदार गलत खसरा नंबरों में मशीनों से बजरी का खनन कर रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपखंड अधिकारी टोंक देवली ने मशीनों से खनन नहीं करने के लिए निषेधाज्ञा जारी कर रखी है, मगर ठेकेदार मशीनों से खनन करवा रहे हैं। इस कारण मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो रहा है।
टोंक. बनासनदी किनारे खेतों से अवैध खनन के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण।