- Hindi News
- चार लाख जुर्माना लगाने के बाद भी नंबर प्लेट की अधिक वसूली
चार लाख जुर्माना लगाने के बाद भी नंबर प्लेट की अधिक वसूली
जिलापरिवहन अधिकारी कार्यालय में नंबर प्लेट लगाने वाले कर्मचारियों द्वारा निर्धारित राशि से अधिक की वसूली करने की लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग सहित अन्य विभाग भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण आमजन को मोटर साइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट आदि के लिए अधिक राशि देनी पड़ रही है। शिवप्रकाश कलाल बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में नंबर प्लेट लगाने पहुंचा तो निर्धारित राशि से अधिक देने पर नंबर प्लेट लगाने की बात कहीं गई। इसकी शिकायत उन्होंने डीटीओ से की, लेकिन उसके बाद भी नंबर प्लेट लगाने वाले कर्मचारियों ने अधिक राशि देने की बात कहीं। लोगों का आरोप है कि नंबर प्लेट के 75 रुपए निर्धारित हैं, लेकिन संबंधित कर्मचारी 300 रुपए देने पर ही नंबर प्लेट लगा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी भवानी सिंह शेखावत का कहना है कि 75 रुपए से अधिक राशि लेने की शिकायत मिली है। इस संबंध में पहले परिवहन विभाग मुख्यालय के उपायुक्त ने जांच की, जो सही पाई गई। डीटीओ की अभिशंसा पर नंबर प्लेट लगाने वाली निजी कंपनी पर 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए लिखा गया है। उसकी फाइल मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
47वाहनों पर कार्रवाई
टोंक | जिलापरिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 47 वाहनों का चालन कर 14 लाख 67 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। साथ ही ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर चालक का लाइसेंस, पंजीयन एवं परमिट एक माह तक निलंबित करने की कार्रवाई की। जिला परिवहन अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से विशेष चैकिंग अभियान सप्ताह भर चलाया गया। इस दौरान बजरी के ओवरलोड 47 वाहनों के पंजीयन, चालक लाइसेंस एवं परमिट निलंबन की कार्रवाई की।