इस बार पीपलू क्षेत्र से नहीं बना प्रधान
पीपलू| क्षेत्रके भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायण चौधरी के जिला प्रमुख बनने से जहां खुशी मनाई।वही टोंक पंचायत समिति प्रधान में क्षेत्र के सत्यनारायण चंदेल के बहुमत होने के बाद भी 1 मत से हारने से निराशा भी रही। सत्यनारायण चौधरी के जिला प्रमुख बनने की खबर पर पीपलू, बगड़ी, हाडीखुर्द सहित क्षेत्र के सभी गांवों में आतिशबाजी कर लड््डू बांटे गए। टोंक पंचायत समिति प्रधान बनने की क्षेत्र की हसरत इस बार पूरी नहीं हो सकी। पीपलू क्षेत्र के भाजपा के सर्वाधिक प्रत्याशी विजयी हुए। जिसकी वजह से बहुमत मिलने के हालातों में पीपलू निवासी वार्डनं सत्यनारायण चंदेल को प्रधान की दावेदारी का पार्टी का सिम्बल दिया। लेकिन पूरी गणित उस समय फेल हो गई, जब भाजपा के टिकट पर विजयी पंचायत समिति सदस्य जगदीश गुर्जर ने निर्दलीय नामांकन फार्म भर कांग्रेस प्रत्याशियों का सहयोग लेते हुए 1 मत से विजयश्री प्राप्त कर ली। टोंक पंचायत समिति प्रधान बनने के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। तीन कार्यकाल में हाडीखुर्द की कौशल्या देवी जाट, काशीपुरा की सुगनादेवी मीणा तथा निमेड़ा के खेमराज मीणा टोंक पंचायत समिति प्रधान बने सत्यनारायण चौधरी जिला प्रमुख बनने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले बोरखंडीकलां की सरोज गुर्जर तथा हाडीखुर्द के रामबिलास चौधरी जिला प्रमुख पद पर रह चुके हैं।