- Hindi News
- लाखोलाई गांव में हिन्दी का महत्व समझाया, मातृभाषा पर जोर
लाखोलाई गांव में हिन्दी का महत्व समझाया, मातृभाषा पर जोर
राजमहल| नेहरूयुवा केंद्र टोंक की ओर से शनिवार को लाखोलाई गांव में विषय आधारित जागरूकता एंव शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन बालाजी मंदिर परिसर में किया जहां उपस्थित नेहरू नवयुवक मण्डलों के सदस्यों को हिन्दी भाषा का महत्व बताते हुए हिन्दी के उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र टोंक के प्रतिनिधि रामकरण गुजंल ने उपस्थित नवयुवक मंडलों के सदस्यों को हिन्दी भाषा का महत्व बताते हुए इसके विकास के लिए सभी को हिन्दी के अत्यधिक प्रयोग के साथ प्रचार करने की सलाह दी। उन्होने बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा था जिसके चलते हमने स्वतंत्रता प्राप्त की। हमें संविधान की मूलभावना के अनुसार हिन्दी भाषा के प्रचार के साथ इसका दिल से सम्मान करना चाहिए तथा दूसरी भाषाओं के प्रति सद्भाव बढ़ाना चाहिए।