पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानव जीवन ईश्वर की धरोहर

पीपलू| शिवशिक्षा समिति रानोली की ओर से गुढा रामदास में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं की एनिमिया जांच कर उचित परामर्श दवा वितरण किया। डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि खून में हिमोग्लोबिन की कमी होने से एनिमिया रोग होता है, इससे बचने के लिए पत्तेदार सब्जियां, अनार, दूध आदि का सेवन करें। आयरन की गोली प्रतिदिन लेना चाहिए। इस मौके पर 3 प्रसवपूर्व जांच, 8 यौन जनित रोग 119 एनिमिया रोगियों की जांच कर उपचार दिया। अस्मत बानो ने गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव करवाने किशोरियों को किशोरी परामर्श केंद्र या शिव स्वास्थ्य केंद्र कठमाना पर आकर किसी भी प्रकार के यौन रोग शारीरिक परिवर्तन, माहवारी समस्या पर परामर्श प्राप्त करने की सलाह दी। शिविर में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की भी जांच की गई।

पीपलू. गुढ़ारामदासके कैंप में चेकअप करतीं डॉक्टर।