जुगलकिशोर अध्यक्ष, महेश जोशी महामंत्री
टोंक| रसियाकी छतरी पहाड़ स्थित अपर्णा माताजी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी का गठन करते हुए जेसी गहलोत, राधेश्याम शर्मा को संरक्षक, जुगल किशोर शर्मा अध्यक्ष, महेश जोशी महामंत्री, मदन टाक मंत्री, ब्रजबिहारी शर्मा प्रवक्ता, कंकाली माता मंदिर पुजारी दुर्गालाल पुरी कोषाध्यक्ष तथा मनीष तोषनीवाल, पूर्व उपसभापति हरिभजन गुर्जर, रामकिशन काहल्या, लड्डू किरोड़, हरबंश शर्मा, हितेश टोक, हरिराम गुर्जर, भरत सिंह को सदस्य बनाया है। इसके अलावा रामलाल यादव, हरिराम गुर्जर, दुर्गापुरी, सूरज पुरी, कैलाश पुरी, हरिभजन गुर्जर, भरत सिंह (बना), हरबंश शर्मा को निर्माण समिति में शामिल किया गया है।