- Hindi News
- दोषियों पर कार्रवाई के िलए कलेक्टर और एसपी से मिला व्यापार महासंघ
दोषियों पर कार्रवाई के िलए कलेक्टर और एसपी से मिला व्यापार महासंघ
कॉलेज में मारपीट का मामला
टोंक | गतदिनों निजी महाविद्यालय में मारपीट मामले में व्यापार महासंघ सहित एक अन्य संगठन ने भी कलेक्टर एसपी को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापार महासंघ ने इस घटना की निंदा कर निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। महासंघ ने एसपी को भी ज्ञापन दिया। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, गोविंद गर्ग, जगदीश कसेरा, माधवदास बालानी, मनीष तोषनीवाल, दिनेश छामुनिया, शैलेंद्र गर्ग, राजीव अग्रवाल, दिनेश जैन, ऋतुराज अग्रवाल, प्रदीप आदि मौजूद थे।
टोंक . कलेक्टरको ज्ञापन देने जाते शहर के व्यापारी।