पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम जुड़वाने के लिए प्रचार प्रसार करें

नाम जुड़वाने के लिए प्रचार-प्रसार करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | नगरपरिषद चुनाव 2014 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ.टीना कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर परिषद निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने, नगर परिषद चुनाव के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन, मतदान दलों के गठन एवं नगर परिषद चुनावों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एडीएम पी.एस. नागा, जिला परिषद के एसीईओ आनंदीलाल वैष्णव, एसडीएम कमल सिंह यादव, डीएसओ अशोक त्यागी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, एनआईसी टोंक उपस्थित थे।

दसपंचायतों में हुआ सामाजिक अंकेक्षण

देवली | ग्रामपंचायतों में महानरेगा के तहत बीते वित्त वर्ष में किए कार्य पर व्यय का 10 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के संबंध में गुरुवार को ग्राम सभाएं हुईं। पंचायत समिति के सहायक अभियंता देवकिशन नागर ने बताया कि गुरुवार को बंथली, जूनिया, देवड़ावास, गैरोली, धुवांकलां, दूनी, कनवाड़ा, बड़ौली, आवां ख्वासपुरा पंचायतों में ग्राम सभाएं हुईं। आवां में ब्लॉक संसाधन व्यक्ति सुरेश मीणा के निर्देशन में ग्राम संसाधन व्यक्तियों ने कार्य का भौतिक सत्यापन किया। रिकॉर्ड देखकर ग्रामीणों के समक्ष ग्रामसभा में सामाजिक अंकेक्षण कार्य संपादित करवाया।

श्मशानकी जमीन में हटाया अतिक्रमण

दत्तवास | सिरोहीमें नाथ समाज के श्मशान पर किया अतिक्रमण गुरुवार को तहसीलदार गजेंद्र गोयल के नेतृत्व में ध्वस्त करवाया गया। इस संबंध में रामसहाय योगी, दुर्गालाल नाथ, श्रीनारायण नाथ, कानाराम, चिरंजी योगी, लालाराम योगी, रामलाल योगी, भागुता, राधेश्याम सहित समाज के लोगों ने 9 सितंबर को तहसीलदार को ज्ञापन दिया था।

प्रतिभासम्मान समारोह के लिए आवेदन आज

टोंक | अग्रवालसेवाकर्मी संगठन के प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए शुक्रवार तक प्रतिभाओं से आवेदन लिए जाएंगे। संगठन अध्यक्ष महेश नारायण गोयल ने बताया कि 24 सितंबर शाम 7:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।