पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

टोंक| कलेक्टरकी अध्यक्षता में सोमवार को क्लीन इंडिया, 20 सूत्री कार्यक्रम एवं साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ.टीना कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों की माकूल साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यालयों में एकत्र कचरे, पुराने होर्डिंग्स, कबाड़ गंदगी आदि की फोटो अनावश्यक सामान हटाने की सुनिश्चितता तय करें। कलेक्टर ने सभी विभागाधिकारियों को निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को सभी सरकारी कार्यालय आवश्यक रूप से खुले रहेगें। तत्पश्चात 12 बजे साफ सफाई की शपथ ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी उक्त दिवस को कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहे अन्यथा उक्त कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम प्रहलाद सहाय नागा, एसडीएम कमल सिंह यादव, सहित अधिकारी मौजूद रहे।

मानवाधिकार-महिलाअधिकार पर व्याख्यानमाला

देवली| राजकीयमहाविद्यालय मे युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ अंतर्गत सोमवार को व्याख्यान माला आयोजित हुई। व्याख्यान माला मे बूंदी कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता विकास शर्मा ने व्याख्यान दिए। उन्होंने मानवाधिकार विषय पर बताया कि अधिकार और कर्त्तव्य एक दूसरे के पूरक है। इन दोनों में समन्वयक की आवश्यकता होती है। महिला अधिकार विषय पर बताया कि जानकारी और जागरूकता के अभाव में महिला चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती इसके लिए सबसे जरूरी उसका साक्षर होना है।

टोक. साप्ताहिकसमीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश देती कलेक्टर।