10 रुपए प्रति टन बढ़ी बजरी की दर
टोंक | कलेक्टरएवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. टीना कुमार ने टोंक जिले में बनास नदी अन्य गैर मुमकिन नदी-नालों की बजरी दरों का निर्धारण किया है। बजरी की दरों में 10 रुपए प्रति टन की बढ़ोतरी की गई है। कलेक्टर ने बजरी की निर्धारित दरों को 17 सितंबर से जिले में लागू कर दिया है। बजरी की प्रतिटन दर पिट हेड पर कीमत इस प्रकार से होगी। उन्होंने बताया कि लोडिंग रहित 115 रुपए प्रति टन, लोडिंग सहित 180 रुपए प्रतिटन बाजार में अधिकतम विक्रय दर 300 रुपए प्रति टन निर्धारित की है। कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, उप वन संरक्षक, जिला रसद अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक खनिज अभियंता को अपने अपने क्षेत्राधिकार में निर्धारित दरों के अनुसार ही बजरी पर वसूली तय करने के निर्देश दिए हैं।