टूटी नहरों को सुधारा जाए
भारतीयकिसान यूनियन ने 12 अक्टूबर तक नहरों में पानी छोड़े जाने पर जोर देते हुए नहरों की मरम्मत के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
यूनियन के शंकरलाल, सांवर मल, कमलेश जाट, रामरतन, भैरूलाल आदि ने बताया कि मेहंदवास से बड़ी नहर एनएच 12 से निकलकर डारडा हिंद पालड़ा पालड़ी की ओर जा रही है। इससे एक पालड़ी माइनर निकलकर बाड़ा बिचारस टेल तक रही है।
वह माइनर टूटकर क्षतिग्रस्त है। यूनियन ने साफ सफाई एवं टूटी माइनर को ठीक करने पर जोर दिया गया।