पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोंक | कंकालीमाता के समीप रविवार रात में एक हरे

टोंक | कंकालीमाता के समीप रविवार रात में एक हरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | कंकालीमाता के समीप रविवार रात में एक हरे पेड़ को काटे जाने के कारण पेड़ बिजली के खंभे पर जा गिरा, जिससे खंभे झुक गए तथा हादसा टल गया। इस घटना के बाद कई लोगों ने रोष जताया तथा आवागमन भी सुबह तक बाधित रहा। रविवार की रात खाली पड़ी सरकारी जमीन एक बड़ा पेड़ लगा हुआ था, जिसको कुछ लोग काटकर ले जाना चाहते थे, लेकिन पेड़ कटने के बाद बिजली लाइन पर गिर गया। इससे बिजली के खंभे झुक गए। रात में आवागमन अधिक नहीं होने के कारण हादस से लोग बच गए। सूचना मिलने पर कई लोग वहां पहुंचे तथा रोष जताया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कालोनी के लोगों ने पेड़ काटने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

रात में काटा गया पेड़ खंभों पर गिरा

टोंक. कंकालीमाता मंदिर रोड पर गिरते खंभे को ठीक करते निगम कर्मचारी।