पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीड़ी श्रमिक अस्पताल में अव्यवस्थाएं

बीड़ी श्रमिक अस्पताल में अव्यवस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | दरबारस्कूल के सामने बीड़ी श्रमिकों के संचालित अस्पताल में एक महिला स्टाफ के अतिरिक्त कोई भी नहीं होने से मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। कई लोगों को डाक्टर नहीं मिलने तथा कंपाउंडर आदि नहीं होने से परेशानी हुई।

पिछले कई दिनों से अस्पताल में डाक्टर नहीं होने से मरीज परेशान हुए। वहीं डॉक्टर के आने के बाद किसी कार्य के लिए जाने पर उनको अब भी परेशानी हो रही है। साथ ही सोमवार को एक महिला स्टाफ के अतिरिक्त सभी छुट्टी पर चले गए। बीड़ी श्रमिक अस्पताल में लंबे समय से अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है तथा उपचार के लिए आने पर भी उपचार दवा एवं स्टाफ के अभाव में नहीं हो पा रहा है। कई कर्मचारी मनमानी आदि भी करने की शिकायत श्रमिकों ने उच्च अधिकारियों को भी की है। महिला स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर साहब मीटिंग में गए हैं तथा बाकी स्टाफ छुट्टी पर हैं।