पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात साल के बच्चे ने पूरी पढ़ी कुरआन

सात साल के बच्चे ने पूरी पढ़ी कुरआन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | कालीपलटन क्षेत्र के मदरसा रहमानिया में पढ़ने वाले सात साल के बच्चे ने पूरा कुरआन पढ़ने की खुशी में मदरसे में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान खातियों के घेर निवासी 7 वर्षीय मोहम्मद रेहान पुत्र अब्दुल अजीज ने कुरआन की तिलावत की तथा सभी के सामने कुरआन का पाठ मुकम्मल किया। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को भी कुरआन का पाठ जल्द से जल्द मुकम्मल करने एवं नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद हसीब, रईस गौरी, मोहम्मद रईस, असलम अंसारी, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद मियां सहित कई लोग मौजूद थे।