पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बाल मेले का आयोजन

अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बाल मेले का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | अग्रवालसमाज के तत्वावधान में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ श्री अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष आत्माराम गोयल ने किया। मेले में महिला मंडल बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टालें लगाईं। बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों की मेले में उमड़ी भीड़ ने स्टालों पर जमे व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। अग्रसेन मेले में बाल एवं महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के महिला-पुरुष बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाद में मेले में महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, कलश सजावट, फैन्सी ड्रेस, बेस्ट बेबी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। मेले में अग्रवाल समाज के मंत्री श्यामलाल जैन, मणिकांत गर्ग, कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल, हरि बाबू शेखाटिया, राजेन्द्र गोयल, मुरारी सिंहल, सुनील बंसल, धर्मेंद्र गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, पदमचंद जैन, पदम मेहंदी वाले, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजीव लोहिया, सुरेंद्र गुप्ता सहित समाज के लोग थे।

टोंक. अग्रवालधर्मशाला में आयोजित मेले का उद‌्घाटन करते अतिथि।