- Hindi News
- अच्छी बारिश ने फसल उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाया
अच्छी बारिश ने फसल उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाया
टोंक|जिले मेंभर में रबी की फसल की बुवाई के लिए जहां किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कृषि विभाग भी लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियों में जुट गया। गत वर्ष 415426 हेक्टेयर में बुवाई की गई तथा उत्पादन 698460 मैट्रिक टन रहा। इस बार 414000 हेक्टेयर भूमि पर बुवाई का लक्ष्य निर्धारित कर उत्पादन का लक्ष्य अच्छी बारिश होने के कारण 750400 मैट्रिक टन रखा गया है। कृषि उत्पादन कार्यक्रम रबी 2014 15 के अनुसार गेहूं का लक्ष्य 70000 हेक्टेयर, जो 7000, चना 55000, सरसों 275000, तारामीरा 2000 अन्य 5000 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्पादन का लक्ष्य गेहूं का 252000 मैट्रिक टन, जौ 18900, चना 66000, सरसों 412500, तारामीरा 1000 मैट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी बारिश होने के कारण पानी की कमी नहीं होगी तथा अच्छी फसल की उम्मीद है। कई किसानों ने बुवाई भी शुरू कर दी है तथा एक सप्ताह में सभी जगह बुवाई आदि का कार्य शुरू हो जाएगा।
खादका हाल खराब : रबीकी फसल के लिए कृषि विभाग के पास 3 हजार मैट्रिक टन यूरिया, डीएपी 6300, सिंगल सुपर फास्फेट 5500 मैट्रिक टन मौजूद है। उसके बाद 50 हजार टन यूरिया, 17 हजार मैट्रिक टन 8 हजार मैट्रिक टन की आवश्यकता है।
अच्छीहोगी फसल : कृषिविस्तार उपनिदेशक राजेश शर्मा का कहना है कि रबी की फसल का लक्ष्य निर्धारित कर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। अच्छी बारिश होने के कारण इस बार उत्पादन भी अच्छा होने की पूरी उम्मीद है। मांग के हिसाब से यूरिया आदि के लिए मंगवाने के लिए लिखा जा चुका है। नियमित यूरिया आदि रहा है।