एसएमएस आधारित मतदाता सहायता सुविधा शुरू
एसएमएस आधारित मतदाता सहायता सुविधा शुरू
टोंक | निर्वाचनविभाग ने मतदाताओं को विधानसभा मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि एवं संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी के लिए एसएमएस सुविधा जारी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. टीना कुमार ने बताया कि एस.एम.एस आधारित इस सुविधा के तहत मतदाता को अपने मोबाइल पर VOTERRJलिखकर स्पेस देने के बाद अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र क्रमांक अंकित कर 9680999899नंबरपर एसएमएस कर सकते हैं। कुछ समय बाद मतदाता को निर्वाचन नामावली की प्रविष्टि की जानकारी मिल जाएगी। एसएमएस करने की सामान्य जानकारी विभाग की वेबसाइट http:// ceorajasthan.nic.in के होम पेज पर mobil based help line option पर भी उपलब्ध है।
डाक्टर,कंपाउंडर यशोदा नदारद
टोंक | एसडीएमकमल सिंह यादव ने बुधवार को सआदत अस्पताल रजबन डिस्पेंसरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सआदत अस्पताल में पांच डाक्टर, तीन कंपाउंडर दो यशोदा तथा रजबन डिस्पेंसरी में एक डाक्टर अनुपस्थित मिला। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।