निजी कॉलेज में मारपीट, पुिलस तैनात
कहासुनी की सूचना पर पहुंचे साथियों ने किया हमला, तोड़फोड़ का आरोप
पुरानीटोंक क्षेत्र में एक निजी महाविद्यालय के छात्रों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में आईजी अमृत कलश ने भी पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली तथा शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
निजी कॉलेज में मंगलवार सुबह छात्रों में कहासुनी ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक छात्र ने सूचना देकर अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने धारदार हथियारों लाठियों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने वाले एवं छात्र-छात्राएं भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति संभाली। बाद में वहां जाब्ता तैनात कर दिया। इस संबंध में कॉलेज निदेशक सुनील बंसल ने पुरानी टोंक थाने में मामला दर्ज कराया है कि समद खान, जावेद, गुल्लू, इरफान, हासिम, मुजाहिद सहित कई लोगों ने कॉलेज में घुसकर धारदार हथियारों एवं लाठियों से मारपीट कर तोड़फोड की और छात्रों पर जानलेवा हमला किया। पुरानी टोंक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी छोटीलाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीच बचाव करने वाले राजू, दिनेश, मुकेश, रामस्वरूप, सुरेंद्र, मनीष, विकास, लेखराज छात्रा एकता के चोट आई है। उनका मेडिकल मुआयना कराया गया। सुरेंद्र रामस्वरूप अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद मौके पर एएसपी विनीत बंसल, एसडीएम कमल सिंह यादव सहित विभिन्न थानों का जाब्ता सहित आरएसी के जवान मौजूद थे। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
टोंक. पीजीकॉलेज में समस्याओं से परेशान छात्र गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते हुए।
टोंक. निजीकाॅलेज में मारपीट की घटना के बाद तैनात आरएसी अन्य पुलिस बल।