- Hindi News
- बनेठा | राजकीयपशु चिकित्सालय में छह दिवसीय पशु पालन प्रशिक्षण
बनेठा | राजकीयपशु चिकित्सालय में छह दिवसीय पशु पालन प्रशिक्षण
बनेठा | राजकीयपशु चिकित्सालय में छह दिवसीय पशु पालन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रेम देवी सोयल ने शिविर का उद्घाटन करते हुए पशु पालकों से पशुओं की देखरेख उचित ढंग से करने के सुझाव दिए। शिविर प्रभारी डॉ. महावीर खत्री ने बताया की शिविर में 25 पशु पालकों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 20 सितंबर तक होने वाले इस शिविर में प्रतिदिन पशुओं का प्राथमिक उपचार करने सहित पशु विशेषज्ञ जानकारी देंगे। नोडल अधिकारी डॉ. छोटू लाल बैरवा ने नई तकनीक से पशु पालन करने की जानकारी दी।
हिंदीप्रश्नोत्तरी में महादेवी वर्मा दल प्रथम
टोंक | राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलजार बाग में हिंदी दिवस के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। महादेवी वर्मा दल प्रथम, मन्नू भंडारी दल द्वितीय रहा। प्रधानाचार्या शाहना मदनी, आशा राजपूत, जमीला खान ने विजेता दल को पुरस्कृत किया। ललिता आकड़, नईम बानो, सुधा शर्मा, सपना नरूका, रघुनंदन गौत्तम, मंजू सोनी, महरुन्निसा, समीना नकवी, शिरीन खान आदि अध्यापिकाएं छात्राएं मौजूद थीं।
भारतीयकिसान संघ ने की कई मुद्दों पर चर्चा
टोंक | भारतीयकिसान संघ की बैठक मंगलवार को गीता मंदिर परिसर में हुई, इसमें संगठन की मजबूती, विस्तार, 15 फरवरी सके आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान, जिला तहसील मुख्यालयों पर समय-समय पर आंदोलन करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री प्रभाकर शर्मा, जिलाध्यक्ष पोखरलाल जाट, जिला मंत्री मदन भाई कुमावत, मुकेश चौधरी, रामजीवन चौधरी, भंवर चौधरी, राजेंद्र शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपाईआज करेंगे धन संग्रह
टोंक | भाजपाशहर मंत्री धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आई विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भाजपाई बुधवार को धन संग्रहण करेंगे। सुबह 11 बजे डाक बंगला से पटेल सर्किल, घंटाघर, बड़ा कुआं, सवाई माधोपुर चौराहा, डिपो आदि क्षेत्रों में धन संग्रह करेंगे।
भगवानशांतिनाथ का किया अभिषेक
टोंक | महावीरजिनालय अहिंसा स्तंभ पटेल सर्किल में दशलक्षण पर्व मनाया। सुबह वार्षिक कलशाभिषेक कर शांतिनाथ भगवान का अभिषेक किया। जिनालय समिति की ओर से सभी उपवास करने वालों, जैन नवयुवक मंडल सदस्यों, जिनालय कर्मचारियों दशलक्षण पर्व में सहयोग करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।
न्यूज़ इनबॉक्स