जल जागरूकता के लिए रैली
टोंक| बंबोरगांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जलदाय विभाग ने जल जागरूकता रैली निकालकर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएचईडी एसआरडी सलाहकार भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि स्कूल के छात्रों के द्वारा जल जागरूकता रेली निकालकर लोगों को जल बचत के तरीके, जल गुणवत्ता का स्वास्थ्य पर प्रभार, जल की गुणवत्ता एवं महत्व तथा वर्षा जल पुनर्भरण को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर विद्यालय में आयोजित निबंध चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पर प्रधानाचार्य शहजादे खां, प्राध्यापक मुरलीधर शर्मा, शंकर लाल चौधरी सहित अन्य स्टॉप के सदस्य उपस्थित रहे।