सरपंच का चुनाव निरस्त करने की मांग
टोंक| ग्रामपंचायत हथौना के सरपंच के चुनाव को निरस्त करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर का ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम हथौना में पंचायत चुनावों में रेशमा बानों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें उसकी दसवीं कक्षा की अंकतालिका में जंमतिथि 10 मार्च 1994 है। जिसे बना दर्शाए उसने अन्य दस्तावेजों के साथ नामांकन दाखिल कर दिया। जबकि इस जंमतिथि के अनुसार उसकी आयु 21 वर्ष नहीं है। जिसकी आपत्ति निर्वाचन अधिकारी को की गई थी, लेकिन उसके द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। इसके अलावा चुनाव के दोरान निर्वाचन अधिकारी द्वारा अन्य धांधलियां भी की गई। ज्ञापन देने वालों में बृजमोहन गुर्जर, राजाराम, पप्पूलाल गुर्जर, नेहनूलाल, जयनारायण, हंसराज, केलाश सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।