फर्जी अंकतालिका से सरपंच बनने का आरोप
टोंक| पंचायतीराज चुनाव के तहत सरपंच के चुनाव में फर्जी दस्तावेज पेश कर सरपंच बनने का आरोप क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। रतन, रामेश्वर, छोटूलाल मीणा, काना आदि ने बताया कि बोरखंडीकला सरपंच पद के लिए गलत तरीके से चुनाव लड़ा गया है। सरपंच के लिए आठवीं पास योग्यता निर्धारित थी, लेकिन सरपंच बनी महिला आठवीं पास नहीं है। जो अंकतालिका पेश की गई है। इस स्कूल की अंकतालिका पेश की गई है उस स्कूल का उस समय कार्यालय में पंजीयन नहीं है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।