कार्य में लापरवाही, डॉक्टर एपीओ
टोंक| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र देवली में कार्यरत डाक्टर की शिकायत के बाद सीएमएचओ ने निदेशालय के लिए एपीओ कर दिया। सीएमएचओं डॉ. सुभाष खोलिया ने बताया कि सीएचसी देवली में नियुक्त कनिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश कुमावत की कार्य में लापहरवाही को लेकर मिली शिकायत के बाद उन्हें एपीओ करते हुए मुख्यालय निदेशालय जयपुर कर दिया गया।