पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा की गुणवत्ता के लिए संबलन अभियान कल से

शिक्षा की गुणवत्ता के लिए संबलन अभियान कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| शिक्षाके गुणवत्ता की जांच एवं सुधार के लिए चलाए जा रहे शिक्षा संबलन कार्यक्रम का दूसरा चरण 11 12 फरवरी को जिले के 172 स्कूलों में होगा, जिनमें पहले नहीं हुआ था। इस कार्यक्रम के तहत 71 शिक्षा विभाग, कलेक्टर सहित15 प्रशासनिक अधिकारियों सहित एसआईआरटीई, प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर, बीकानेर निदेशालय एवं उप निदेशक आदि भी स्कूलों की जांच करेंगे। ये कार्य प्रार्थना से लेकर स्कूल बंद होने तक चलेगा। इसमें स्कूलों में अधिकारी उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं की शैक्षणिक स्तर सहित विद्यालय की सभी गतिविधियों का आंकलन किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समंवयक दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए अवलोकन पत्र निर्धारित किया गया है। उसके तहत जांच होगी तथा प्रपत्र को ऑनलाइन फीडिंग किया जा सकेगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम से शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सकेगा तथा स्कूल के स्तर आदि के बारे में जानकारी मिल सकेगी।