- Hindi News
- मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने सौंपा ज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने सौंपा ज्ञापन
टोंक| राजस्थानराष्ट्रीय मानदेय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर आशा सहयोगिनियोंं के मानदेय में आगामी बजट में वृद्धि करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाडी केंद्रो पर करीब 10 वर्षो से कार्यरत आशा सहयोगिनी से दो विभागों में कार्य लिया जा रहा है। जिंहे मात्र 1600 रूपए मानदेय दिए जा रहे है। मानदेय श्रम विभाग द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार दिया जाने की है। ज्ञापन देने वालों में मधु शर्मा, सीमा गुप्ता, माया शर्मा, सलीता शर्मा, निर्मला साहू, इशरत, अंजूम, सुनिता विजय, शीला साहू अनीता बंब, कमलेश महावर सहित अन्य आशा सहयोगिन शामिल थी।