आज से शैक्षणिक स्तर का होगा आकलन
टोंक | स्कूलोंमें 11 से 13 फरवरी तक संबलन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान राज्य, जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, पंचायतीराज विभाग कलेक्ट्रेट के अधिकारी दो स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारी पूरे दिन स्कूल में रहकर गतिविधियों और बच्चों के स्तर की जांच करेंगे। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में शैक्षिक स्तर को परखा जाएगा।