लसाड़िया में जमीन विवाद में एक घायल
अलीगढ़ | लसाड़ियागांव में मंगलवार शाम दो परिवारों में हुए जमीन विवाद में एक जना घायल हो गया तथा कई लोगों के चोटें आईं। दोनों पक्षों की ओर से थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए हैं। थानाधिकारी पूर्णाराम के अनुसार राधाकिशन पुत्र लड्डूलाल बैरवा ने बताया कि रामदयाल, मुकेश, रामजीलाल आदि ने उसके भाई प्रेमराज को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अलीगढ़ अस्पताल ले जाया गया। वहां से टोंक रेफर कर दिया। रामदयाल पुत्र पन्नालाल बैरवा ने राधाकिशन, पप्पूलाल प्रेमराज के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।