- Hindi News
- टोंक| अंतरराष्ट्रीयस्तर पर रोल बॉल प्रतियोगिता में टोंक के साकिब
टोंक| अंतरराष्ट्रीयस्तर पर रोल बॉल प्रतियोगिता में टोंक के साकिब
टोंक| अंतरराष्ट्रीयस्तर पर रोल बॉल प्रतियोगिता में टोंक के साकिब अली के गोल्ड मेडल प्राप्त कर पर उसके परिजनों एवं खेल प्रेमियों ने उसका छावनी पर स्वागत किया तथा वहां से बैंड बाजों के साथ पंचकुइयां दरवाजा पर उसके निवास स्थान तक स्वागत जुलूस निकाला। गत दिनों बांग्लादेश में साउथ एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप में साकिब अली ने गोल्ड मेडल जीता है। इस मौके पर साकिब के पिता निसार अहमद, साजिद अहमद, मुजीब आजाद, गफूर शेरा, सीताराम शर्मा आदि ने स्वागत किया तथा उसको फूल मालाओं से लाद दिया। पुष्प वर्षा भी की गई। अपनी घर की छत पर अभ्यास करके रोल बॉल में मेडल प्राप्त करने वाले साकिब अली की सफलता पर उनके हितैशियों सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। साकिब के बड़े भाई साजिद अहमद ने 2006 में पावर लिफ्टिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उसके सभी बहन भाई मेडल प्राप्त कर चुके हैं।
टोंक. अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर रोल बॉल में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले साकिब अली का टोंक पहुंचने पर छावनी में किया स्वागत।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले साकिब का स्वागत