पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी कंप्यूटर कॉलेज में कोर्स के नाम पर धोखाधड़ी

निजी कंप्यूटर कॉलेज में कोर्स के नाम पर धोखाधड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | हायरसेकंडरी स्कूल के समीप एक निजी कंप्यूटर कॉलेज पर ठगी एवं धोखा देने का आरोप लगाते हुए छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्रियंका, मानसिंह, रामरतन, सोनिया सहित कई छात्रों ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि उनको 14 माह का सीसीए कोर्स कराया जाएगा, जिसकी सरकारी मान्यता है। इसके प्रमाण पत्र से सीसीए द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिल जाएगा, लेकिन पिछले बैच के छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं मिला। उन्होंने बताया कि किसी से 21 हजार तो किसे से अधिक राशि भी वसूली गई, लेकिन अब कॉलेज पर ताला लगाकर जाने की तैयारी की जा रही है। कोर्स पूरा नहीं कराया जा रहा है। इस मामले में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संचालक विष्णु सिंह का कहना है कि कोई भी समस्या होने पर उसका मिल बैठकर समाधान कर लिया जाएगा। कोर्स भी पूरा करवा दिया जाएगा।

टोंक . एकनिजी कंप्यूटर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं।