टोंड दूध के दाम 2 रु कम होंगे
टोंक | जिलादुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, टोंक की ओर से जिले के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सबसे अधिक बिकने वाले टोण्ड दूध के दामों में 16 दिसंबर से दो रुपए प्रति लीटर की कमी की है। प्रबंध संचालक जीएस चौहान ने बताया कि अब टोण्ड दूध 36 रुपए प्रति लीटर आधा लीटर की थैली 18 रुपए की मिलेगी। सरस 1 दिसंबर से गोल्ड दूध की कीमतों में भी 4 रुपए तक की कमी कर चुका है।