- Hindi News
- शौचालय के अभाव में शर्मिन्दा होती है महिलाएं : कलेक्टर
शौचालय के अभाव में शर्मिन्दा होती है महिलाएं : कलेक्टर
कलेक्टरडॉ टीना कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय बीसलपुर परियोजना के सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों,पटवारी,प्रेरक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक ली कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सामूहिक भागीदारी से प्रयास कर लोगों के स्वास्थ्य को उन्नत करने के लिए कार्य करना होगा तभी हम हर घर में शौचालय निर्माण के लक्ष्य को हासिल कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने में भागीदार बन पाएंगे।
उन्होंने कहा कि शौचालय के अभाव से महिलाओं की स्थिति दयनीय एवं शर्मिंदगी भरी रहती है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधि भी अभियान में सहयोग देकर इसे जन आंदोलन का रूप दें ताकि महिलाओं की गरिमा को हम दोहरा फायदा दे सकें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सभी लोगों को प्रेरित कर शौचालय की जरूरत को समझाएं स्वच्छता के लिए पंचायतों को अग्रिम भुगतान किया जा रहा है शौचालय निर्माण के लिए भी 12 हजार की राशि अनुदान में दी जा रही है। बैठक में प्रधान जगदीश चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत की सोच प्रेरणा दायक होने के साथ समय की जरूरत भी है। इसके लिए घर घर जागृति पहुंचाने और शौचालय निर्माण में गरीब अमीर का भाव ना हो
छहपंचायतें बनेंगी शौचालय युक्त
ब्लॉकके देवली गांव, आवां, डाबर कलां,बीसलपुर, राजमहल एवं बीजवाड पंचायत को इस वर्ष शौँचालय युक्त बनाने का लक्ष्य है वहीं बैठक में दूनी ,पनवाड एवं गुराई पंचायतों ने भी इस मुहिम में जुडने की पहल कर दी है।
स्वच्छ भारत अभिायान को व्यापक तौर पर प्रभावी बनाने के लिए जमीन से जुडे साक्षरता प्रेरकों को भी जिला कलक्टर नें जोड़ दिया है। प्रत्येक प्रेरक को अधिक से अधिक शौचालय निर्माण के आवेदन तैयार करवा कर कार्य करवाने के निर्देश दिए गए है ब्लॉक समन्वयक सुरेन्द्र नामा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में 69 पुरुष एवं महिला प्रेरक इसमें जुड़ गए हैं। पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों में सभी उम्मीदवारों को अब शौचालय निर्माण करवा कर उपयोग करने का प्रमाण देना होगा। इसके अभाव में उम्मीदवार का आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।
देवली. बीसलपुरपरियोजना के मनोरंजन हाल में शुक्रवार को हुई शौचालय निर्माण की बैठक में उपस्थित कार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि।