- Hindi News
- समूह गान में सुमन वर्मा एंड पार्टी प्रथम
समूह गान में सुमन वर्मा एंड पार्टी प्रथम
टोंक | राजकीयकन्या महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं विचित्र वेशभूषा आदि प्रतियोगिताएं हुईं। एकल गीत में सानिया, कोमल, चंद्रकला संयुक्त रूप से प्रथम, सुमन वर्मा द्वितीय, समूह गान में सुमन वर्मा एंड पार्टी प्रथम, गीता मीणा एवं पार्टी सविता अग्रवाल एंड पार्टी संयुक्त द्वितीय, विचित्र वेशभूषा में बीना मीणा प्रथम, सदफ हया, सारिया खान संयुक्त द्वितीय, मनभर सैनी तृतीय, एकल नृत्य में अनिता सैनी प्रथम, संतोष साहू, मीनल वशिष्ठ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. किश्वर सुल्ताना, प्राचार्य डॉ. मीरा चंद्रावत, उपाचार्य डॉ. अलका सिंह, डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. गोपाललाल जैन, डॉ. अर्चना कालरा, डॉ. अर्चना आनंद, डॉ. शकीला नकवी, डॉ. हाथीराम चौधरी, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. सत्यनारायण खींची, प्रो. गीता मीणा, जयप्रकाश वर्मा, डॉ. पीयूष पारीक आदि मौजूद थे।