लापता किसान के मामले में रोष
टोंक|ग्राम झिरानानिवासी किसान रुपनारायण जाट के एक माह पूर्व से गायब होने तथा अब तक कोई पता नहीं लग पाने के कारण ग्रामीणों ने एक बार फिर कलेक्टर को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के भंवरलाल जाट, हरिनारायण, सूखलाल, मोहम्मद जाकिर सहित कई लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 9 अगस्त 2014 को ग्राम झिराना निवासी रुपनारायण जाट ग्राम पासरोटिया में शराब पार्टी के बाद अचानक गायब हो गया था, जिसके मामले में पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने पूर्व में हत्या का अंदेशा जताते हुए इस संबंध में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।