- Hindi News
- समिति सदस्य यात्रा पर, किसान भटकने को मजबूर
समिति सदस्य यात्रा पर, किसान भटकने को मजबूर
ग्रामसेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, व्यवस्थापक, हेल्पर, सदस्यगण यात्रा जाने के कारण समिति से जुड़े किसानों को गत 10 दिनों से खाद के लिए भटकना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि इन दिनों सरसों की फसल बुवाई से पहले सुपरफास्टफेट, यूरिया, जिंक सल्फेट डीएपी खाद की आवश्यकता है। जिन्हें लेने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय पर जाते हैं, तो वहां गत 10 दिनों से व्यवस्थापक का पुत्र बैठा हुआ मिलता है जो खाद नहीं होना बता कर लौटा देता है। ऐसे में किसान मजबूरी में निजी दुकानदारों से महंगे दामों पर बिना बिल के खाद खरीद को विवश हुए है। प्रधान चौधरी ने बताया कि वह यूरिया खाद का कट्टा 350 रुपए में निजी दुकानदारों से खरीद कर लाए है। बिल मांगने पर खाद के लिए ही मना कर देते हैं।
गोताखोरजरूरी भी नहीं हो रही है भर्ती
टोंक|राजस्थानसरकारके स्वायत्त शासन विभाग की ओर से गत वर्ष गोताखोरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन अब तक उसके संबंध में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू नहीं की जा सकी है।
राज्य के कई हिस्सों में अतिवृष्टि के चलते डूबने से कई मौत हो गई लेकिन अब तक गोताखोरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। आवेदन करने वाले भगवान सिंह सहित कई गोताखोरों ने बताया कि अब तक उनको कोई लेटर नहीं मिला है। उन्होंने कई जगहों पर गोता लगाकर शव ढूंढने तथा लोगों को बचाने का कार्य किया है।