पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति आधारित जनगणना प्रकाशन कार्यक्रम जारी

जाति आधारित जनगणना प्रकाशन कार्यक्रम जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना के मसौदा प्रकाशन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया हैं। जिसके लिए प्रकाशन की तिथि से एक माह तक दावे-आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पंचायत कार्यालय, चार्ज ऑफिस (तहसीलदार कार्यालय ), उपखण्ड अधिकारी एवं कलक्टर कार्यालय में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 के मसौदा का प्रकाशन किया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर से ग्राम पंचायत स्तर पर दावे- आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि मसौदा प्रकाशन के दो सप्ताह तक, 29 सितमबर से 5 अक्टूबर तक तहसीलदार,अधिशाषी अधिकारी (चार्ज अधिकारी स्तर तक ) मसौदा प्रकाशन के दो सप्ताह पश्चात परन्तु तीन सप्ताह तक, 6 से 10 अक्टूबर तक प्रथम अपील अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) मसौदा प्रकाशन के 26वें दिन तक़, 11 से 14अक्टूबर तक द्वितीय अपील अधिकारी (जिला कलकटर कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर बीसलपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ) मसौदा प्रकाशन के तीसवे दिन तक अपनी आपत्तियां दावे प्रस्तुत किये जा सकते हैं।