पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन रोकने के लिए किया श्मशान का निरीक्षण

खनन रोकने के लिए किया श्मशान का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|बहीर श्मशानके समीप वन विभाग की भूमि से भी अवैध खनन को रोके जाने के लिए प्रशासन की संयुक्त टीम ने रास्ते काटने की कार्रवाई सहित ऊंट गाड़ी वालों को भी शमशान के आसपास वन क्षेत्र से खनन नहीं किए जाने की हिदायत दी है। सोमवार को एसडीएम कमल सिंह, तहसीलदार दौलत सिंह राठौड सहित पटवारी गिरदावर वन विभाग के कर्मचारियों ने बहीर शमशान क्षेत्र के आसपास का निरीक्षण किया। वहां पर खनन को रोके जाने के लिए रास्ते काटने सहित आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में गत दिनों ऊंट गाड़ी वालों द्वारा खनन कर लाया जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसका विरोध किया। इसको लेकर तनातनी की स्थित उत्पन्न हो गई थी। इस क्षेत्र में अवैध खनन के चलते शमशान में दफन बच्चों के कंकाल निकलने का मामला भी सामने आया। बाद में प्रशासन ने सख्ती बरते हुए इस क्षेत्र में खनन रोके जाने को लेकर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।